भीमताल विधायक के पिता और कैड़ा गांव के पूर्व सरपंच नारायण सिंह का निधन

मंगलवार की शाम पांच बजे हुआ आकस्मिक निधन

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के पिता नारायण सिंह कैड़ा (84) का मंगलवार की शाम पांच बजे आकस्मिक निधन हो गया। नारायण सिंह के निधन की खबर के बाद से हल्द्वानी जज फार्म स्थित विधायक के आवास पर भाजपाईयों और भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पहुंचे। नारायण सिंह ओखलकांडा के कैड़ा में 20 साल तक सरपंच रहे। बुधवार की सुबह 9.30 बजे अंतिम यात्रा हल्द्वानी स्थित जज फार्म से रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *