नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल में सोमवार को चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया के नेतृत्व में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभासदों की सहमति से नगर क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें नगर में जो निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है उनमें दोबारा टेंडर लगाए जाने, 100 से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
सोलर लाइट के टेंडर लगाने के साथ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। साथ ही
पार्किंग का ठेका नहीं छूटने पर नगर पंचायत पार्किंग चलाएगी। वहीं
छह पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता के लिए 1-1 हजार रुपये और 30 पर्यावरण मित्रों को सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान ईओ विजय बिष्ट, सभासद आशा उप्रेती, रामपाल सिंह गंगोला, सीमा टम्टा, भानु लोशाली, नीरज रैकुनी, ललित मेहरा, बंटी आर्या, भुवन पडियार आदि मौजूद रहे।
