भीमताल में सभासद पदों पर बिके 47 नामांकन पत्र

भीमताल में अध्यक्ष पद के लिए नहीं बिका एक भी नामांकन

भीमताल। भीमताल विकासखंड सभागार में शुक्रवार से भीमताल नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी और नामांकन प्रक्रिया की गई। नगर पालिका भीमताल में सभासद के पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों की ओर से 47 नामांकन पत्र लिए गए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी की ओर से नहीं खरीदा गया। शुक्रवार को सभासद और अध्यक्ष के पदों पल किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं कराया है। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को सभासद पदों के लिए 47 नामांकन पत्र बिके है। अध्यक्ष और सभासद पद के किसी भी प्रत्याशी ने शुक्रवार को नामांकन नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी। वहा तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, बीईओ कैना चौहान, ईओ उदयवीर सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *