भीमताल । भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में हल्द्वानी से आई श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने 87 यूनिट रक्तदान इकट्ठा किया। क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं की ओर से रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में डॉ. आशीष बिष्ट, सभासद नीरज रैकुनी, उमेश पाठक, शरद पांडे, राहुल खोलिया, संजय गोस्वामी, दीपू मेहरा, हेमंत रावत शामिल रहे।