ऑल इंडिया कराटे समर कैंप का भव्य शुभारंभ, देशभर से जुटे खिलाड़ी

आत्मनिर्भरता व अनुशासन की दिशा में सशक्त पहल

भीमताल : 1 जून से 5 जून तक आयोजित 31वें ऑल इंडिया कराटे समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने इस विशेष शिविर में हिस्सा लेकर समर कैंप को गौरवमयी बना दिया है। यह शिविर क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो चेयरमैन एवं कंट्री डायरेक्टर शिहान वसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं व खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाना है, विशेषकर महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाना इसका प्रमुख लक्ष्य है। शिविर में राष्ट्रीय सचिव सेंसई हरीश पांडेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सेंसई मिलेंद्र सेन कौशल और प्रदेश अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र नगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जगजीत सिंह, धरमपाल, ऋषि यादव, ध्रुव डालमिया, पारस, आकांक्षा, अभिनय, गौरवेंद्र, राघवेंद्र, गौतम पांडेय, दीपक रावल, भूपेन्द्र और मुजाहिद जैसी प्रतिभाओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को कराटे की तकनीकी शिक्षा, आत्मरक्षा कौशल और अनुशासन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रही है। यह शिविर ना केवल खेल प्रशिक्षण का माध्यम बन रहा है, बल्कि आत्मविकास और नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास सिद्ध हो रहा है। प्रतिभागियों ने शिविर को बेहद लाभकारी और प्रेरणादायक बताया, वहीं आयोजकों ने इसे आगामी वर्षों में और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *