आचार्य शांता बेलवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव निवासी आचार्य शांता कुमार बेलवाल (आयु लगभग 72 वर्ष) का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार बुधवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं।
आचार्य शांता कुमार बेलवाल अपने पीछे दो पुत्रों एवं पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया, जहां पुत्रों ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर स्वजन, रिश्तेदारों व परिचितों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
जानकारी के अनुसार आचार्य शांता कुमार बेलवाल ने सातताल स्थित हिडिंबा धाम में लम्बे समय तक सेवा की। धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और सेवा कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे क्षेत्र में एक सरल, मृदुभाषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
आचार्य बेलवाल के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, महेंद्र सिंह पड़ियार, प्रेम सिंह कुल्याल, सुरेंद्र सिंह कुल्याल, कुंवर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, तोता राम पाटनी सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिजनों को धैर्य रखने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *