जमरानी में सड़क डामरीकरण के बीच खनन जारी, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

भीमताल । जमरानी क्षेत्र में एक ओर जहां सड़क डामरीकरण कार्य प्रगति पर है, वहीं दूसरी ओर खनन गतिविधियां भी जोरों पर जारी हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी क्षेत्र में खनन कार्य बंद नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क डामरीकरण के दौरान लगातार चल रहा खनन न केवल सड़क की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल रहा है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और जनजीवन पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी खनन पर रोक न लगने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
समस्त ग्रामवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से खनन कार्य बंद नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण और डामरीकरण का कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र में खनन पूर्णतः बंद किया जाए, तथा डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ही खनन को सुचारू रूप से पुनः शुरू किया जाए।
इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया एवं समस्त ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि विकास कार्य भी प्रभावित न हों और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *