मतगणना स्थलों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सीसीटीवी और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने शुक्रवार को एच.एन. इंटर कॉलेज, रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डिस्ट्रिब्यूशन प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में और पूरी तरह क्रियाशील हों। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियों का प्रस्थान 27 जुलाई को सुबह निर्धारित है, और मतगणना 31 जुलाई को होगी, जिसके लिए 28 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं।
———————————————-

कोटाबाग मतगणना स्थल का भी लिया जायज़ा

निरीक्षण के पश्चात अपर जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में विकास खंड कोटाबाग हेतु बनाए गए स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी, निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *