एडीएम शैलेंद्र नेगी ने की धान की फसल की क्रॉप कटिंग में सहभागिताफसल उत्पादन के सटीक आंकड़े किसानों के हित में निर्णय लेने में सहायक — एडीएम

भीमताल । तहसील कालाढूंगी के ग्राम हिम्मतपुर बेलपड़ाअ में शुक्रवार को कृषक मुन्नी देवी के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिभाग करते हुए कृषि उत्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
एडीएम नेगी ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लिए जाने वाले निर्णयों — जैसे कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति, आयात-निर्यात नीति आदि के निर्माण में इन्हीं आंकड़ों का उपयोग करती है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल क्षति का मूल्यांकन तथा राहत राशि का वितरण भी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त ये आंकड़े सांख्यिकी सर्वेक्षणों में भी सम्मिलित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन चन्द्र पन्त, तहसीलदार मनीषा मारकाना, स्थानीय किसान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *