गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
भीमताल । अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को विकासखंड कोटाबाग क्षेत्र में चल रहे आपदा पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कोटाबाग, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।