एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में चला सघन अभियान,
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन सख्त
भीमताल : नैनीताल में अनियंत्रित टैक्सी-बाइक संचालन और नो-पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में आज एक सघन अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 25 वाहनों के चालान किए गए।कार्रवाई के दौरान 15 टैक्सी-बाइक और 10 अन्य वाहन, जो नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भी भाग लिया। एसडीएम खलिक ने बताया कि शहर में टैक्सी-बाइक के अव्यवस्थित संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ये वाहन न केवल यातायात में बाधा बनते हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। उन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आज यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
इस अभियान को शहर की जाम और ट्रैफिक अव्यवस्था से निजात दिलाने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का भी संदेश गया है।