भीमताल । प्रसून जोशी के प्रसार भारती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अजय भट्ट ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सांसद अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि प्रसून जोशी एक प्रतिष्ठित लेखक, गीतकार और रचनात्मक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रसून जोशी का प्रसार भारती के अध्यक्ष पद पर आसीन होना संस्था के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी निर्णय साबित होगा।