छिडाखान–तल्ली पोखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 6.20 करोड़ की स्वीकृतिग्रामीणों को राहत, टेंडर प्रक्रिया शुरू—विधायक राम सिंह कैड़ा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के छिडाखान से तल्ली पोखरी तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।
विधायक कैड़ा ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपने फल-सब्जी एवं अन्य उत्पाद हल्द्वानी मंडी तक पहुंचाने में कठिनाइयां होती थीं। ग्रामीण लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि मार्ग के निर्माण कार्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। 6.20 करोड़ की लागत से छिडाखान से तल्ली पोखरी तक सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण किया जाएगा।
विधायक ने यह भी कहा कि भविष्य में तल्ली पोखरी से चैकसैदुला मोटर मार्ग तक संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके। ग्रामीणों ने स्वीकृति मिलने पर विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *