भीमताल विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गलनी, सिमलिया, झड़गांव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना, करायला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति की दिक्कतें, क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।
विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल पाइप लाइनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग (PWD) व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत तत्काल प्रभाव से कराने को कहा। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधि लगातार गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *