भीमताल पालिका को मिली स्वच्छता की नई ताकत, मुख्यमंत्री ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली सौगात, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था होगी मजबूत

भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल नगर पालिका को पांच नए कूड़ा वाहन सौंपे। भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण नगर है, जहां की झील और प्राकृतिक सुंदरता बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। ऐसे में नगर की साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की सुदृढ़ व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पालिका को नए कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कूड़े का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार नगर निकायों को स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा वाहनों के साथ आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करा रही है, ताकि नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *