अमृतपुर और अमिया डहरा बूथों पर भाजपा ने किया बूथ समिति का गठन

भीमताल : भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत भीमताल मंडल के अमृतपुर शक्ति केंद्र में बूथ संख्या 143 (अमृतपुर) और बूथ संख्या 144 (अमिया डहरा) पर बूथ की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ समिति का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं।
भाजपा जिला मंत्री नितिन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपुर बूथ पर हेम पलड़िया को बूथ अध्यक्ष, हेमलता पलड़िया को बूथ मंत्री, और भुवन पांडे को बीएलए-2 नियुक्त किया गया। वहीं, अमिया डहरा बूथ पर पंकज मेहरा को बूथ अध्यक्ष और बूथ मंत्री, तथा विनोद आर्या को बीएलए-2 बनाया गया।
दोनों बूथों पर 12 सदस्यीय बूथ समिति का गठन किया गया, साथ ही पन्ना प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई। जिला मंत्री नितिन राणा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक मधुसूदन पलड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहरा, पूर्व मंडल महामंत्री सतीश शर्मा, दया किशन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *