REAP के तहत MIS अपडेटेशन में तेजी लाने के निर्देश, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने की समीक्षा बैठक

नैनीताल, 26 मई। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में REAP अंतर्गत ब्लॉक स्तर एवं CLF स्तर की MIS अपडेटेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित MIS एंट्री कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी आठ ब्लॉकों तथा प्रत्येक CLF स्तर पर टीम गठित कर विकास भवन में उपस्थित होकर लंबित MIS एंट्री कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि MIS कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति का सही और अद्यतन विवरण समय पर उपलब्ध हो सके।
बैठक में सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीपीएमयू REAP स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *