जनता दरबार लगाकर हल करेंगे लोगों की जनसमस्याएं : सीडीओ

नवनियुक्त सीडीओ ने संभाला पदभार

भीमताल(नैनीताल)। शासन ने नैनीताल में सीडीओ बनकर आए अरविंद कुमार पांडे ने मंगलवार को भीमताल विकास भवन सभागार में अपना पदभार संभाला। सीडीओ का विकास भवन के अधिकारियों ने स्वागत किया। सीडीओ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की जनसमस्याओं को हल करना रेहगा। सीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को विभागों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। सीडीओ पांडे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग के साथ जिले में विकास कार्य कराएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *