रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी और संवाद ने जीता दिल

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की अपील की। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रामनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *