राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में
भीमताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थलों पर आयोजित आयोजनों में प्रतिभाग करने का है। मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुँचेंगे। वहाँ से 09:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे और 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे एम.बी.पी.जी. कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन, रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ वे जन वन महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री रामनगर हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
