उत्तराखंड के बच्चे जापान में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाएंगे प्रतिभा

15 से 21 तक जापान में सात बच्चे करेंगे प्रतिभाग

भीमताल । जापान में 15 से 21 जून तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के सात छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सभी बच्चों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से निहारिका आर्या, विकास सिंह, आरिश खान, कौशतुभ श्रीयम दुबे, मयंक राणा, कामिनी देवी और स्वीटी शामिल हैं। साथ ही भीमताल के दूरस्थ सूर्यागांव की छात्रा निहारिका आर्या भी राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग करेगी। निहारिका के प्रोजेक्ट में पूर्व विद्यालय की शिक्षिका लक्ष्मी काला का सहयोग रहा है। छात्रा के चयन पर शिक्षक संतोष जोशी, किशोरी लाल टम्टा, सीईओ गोविंद जयसवाल, डीईओ एचबी चंद, बीईओ केना चौहान, संजय वर्मा, डॉ. हिमांशु पांडे ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *