लेक्स और हरमन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

भीमताल : लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस के रूप में बाल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मैराथन,फ्रॉग जम्प गोला फेंक,दौड़ ,ऊंची कूद आदि का आयोजन किया गया । मैराथन में लवांश मेवाड़ी प्रथम ,द्वितीय स्थान पर पार्थ सारथी रौतेला व तृतीय स्थान पर सौम्य भट्ट रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में दिव्या पलड़िया प्रथम ,अर्पिता राणा द्वितीय व अस्मिता बिनवाल तृतीय स्थान पर रही ।100 मीटर दौड़ में नवनीत थापा प्रथम,200 मीटर में चंद्रशेखर आर्य व 400 मीटर में अंशु बहादुर विजेता रहे।प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएसनेगी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। उधर हरमन माइनर स्कूल में बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के जन्म दिन पर बाल दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम ,फन रेस,टैग आफ़ वार,क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस मौक़े पर विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *