16 को विशाल भंडारे के साथ समापन
भीमताल : श्री आदर्श रामलीला कमेटी मल्लीताल ने बैठक कर बताया कि हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान मल्लीताल में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 नवंबर की सुबह प्रारंभ होगा और 16 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पवित्र अनुष्ठान का हिस्सा बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें। अखंड रामायण पाठ के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का स्मरण होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप पाण्डे ने बताया कि पाठ की पवित्रता बनाए रखने के लिए इसका सतत संचालन होगा और इसके समापन पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।बैठक में संदीप पाण्डे,आशा उप्रेती,गगन आर्य ,प्रकाश सहजी आदि लोग उपस्थित रहे ।