दुत्कानेधार विद्यालय के वार्षिक महोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

भीमताल। विकास खंड रामगढ़ अंतर्गत ग्राम दुत्कानेधार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने जमकर तालियां बजाईं।
इस अवसर पर हरीश पनेरू ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *