ग्रीन वॉकाथॉन को आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भीमताल , 28 फरवरी। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ‘ग्रीन वॉकाथॉन’ दौड़ में प्रतिभाग किया तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन जहां शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं मानसिक सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
आयुक्त ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना सुदृढ़ हो सके।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *