शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया युवाओं की बड़ी जीत

भीमताल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने साबित कर दिया है कि देश में कोई एक व्यक्ति ‘प्रधान’ नहीं है, बल्कि छात्र और देश की जनता ही सर्वोपरि हैं।

मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और व्यवस्था की नाकामी के लिए देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सदन के भीतर और बाहर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल मुद्दों पर गंभीर चर्चा का रास्ता खुलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आंदोलन में शामिल हुए, उससे युवाओं के आंदोलन को नई धार मिली और सरकार की नींद उड़ गई। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

मनोज शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की जीत, राहुल गांधी के संघर्ष की जीत और हिंदुस्तान के युवाओं की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *