कांग्रेस कार्यकर्ता गगन कुमार के पिता हरिश्चंद्र का निधन, क्षेत्र में शोक

भीमताल : कुआंताल निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता गगन कुमार के पिता हरिश्चंद्र का मंगलवार को निधन हो गया। हरिश्चंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। हरिश्चंद्र के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. डालाकोटी, निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनोतिया, जिला युवा उपाध्यक्ष नीरज कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरव रौतेला, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष हर्ष नौलिया, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल रावत, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, गोपाल दत्त पलडिया, सीमा टम्टा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, कुमुद बृजवासी, इंद्रजीत बिष्ट, पीसी नौगाई, कमरुल निशा, मनोज आर्या, पवन जोशी, विजय नेगी, दीवान राम, राजेश थापा, पवन उप्रेती, सरिता आर्या, हर्षित जोशी, और अन्य कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *