विधायक कैड़ा ने शिव मंदिर और सड़क निर्माण के लिए की 4 लाख घोषणा

भीमताल: विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने डालकन्या, खनस्यू, खुटियाखाल, सुंदरखाल, सुंदर नगर और राता आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को विधायक के सामने रखा।विधायक कैड़ा ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सुंदरखाल और सुंदर नगर के निवासियों ने शिव मंदिर में टीन शेड की कमी का मुद्दा उठाया और मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की। इसके साथ ही, राता गांव के लिए लिंक मोटर मार्ग बनाने की आवश्यकता को भी प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों की इन मांगों पर विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से शिव मंदिर के टीन शेड और सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख रुपये तथा राता गांव के लिए लिंक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *