यंगेस्ट कुलाधिपति सम्मान से अलंकृत डॉ. योगेश कुमार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया सम्मान समारोह

भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार को यंगेस्ट कुलाधिपति का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के अनेक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
समारोह में डॉ. योगेश कुमार की आधुनिक शिक्षा दृष्टि, छात्र-केंद्रित नेतृत्व तथा उच्च शिक्षा में नवाचार के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान माइंड पावर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम की सतत मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. श्वेता भोसले ने डॉ. योगेश कुमार के संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और सफलता की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों एवं छात्रों ने डॉ. योगेश कुमार को गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। पुत्र की इस उपलब्धि पर वे भावुक और गौरवान्वित नजर आए।
कार्यक्रम में प्रो वाइस चांसलर डॉ. दसमाना, डॉ. सुरेश, देवेंद्र सिंह बोहरा, बिपिन चंद्र पांडे सहित विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी, अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *