ओखलकांडा में गुरुवार की सुबह मिला शव
भीमताल : मल्ला ओखलकांडा के जीतू बोरा (30) पुत्र हरीश बोरा का शव गुरुवार की सुबह मल्ला ओखलकांडा में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर ओखलकांडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने जीते को लोगों की मदद से ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा है। मृतक टैक्सी चालक था और दो भाई-बहन थे। चौकी प्रभारी रमेश पंत ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लोगों ने कहा कि जीतू मिलनसार लड़का था।