पांडेगांव में बिजली संकट: लंबे कटौती से लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी

भीमताल : क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कटौती ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नीतेश बिष्ट ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को मुश्किल हो रही है, बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
शहर इस समय पर्यटकों से भरा हुआ है, लेकिन लगातार बिजली कटौती से शहर की छवि धूमिल हो रही है। नीतेश बिष्ट ने प्रशासन और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है। अगर यह स्थिति कल तक जारी रही, तो हम विभाग में तालाबंदी कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का भी कहना है कि इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, और पर्यटकों को असुविधा के चलते शिकायतें बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *