किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, एफपीओ को प्रोसेसिंग और बी2बी मार्केटिंग मजबूत करने के निर्देश

भीमताल। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत संचालित सभी किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक, रीप सहित सभी एफपीओ के प्रतिनिधि एवं स्टाफ मौजूद रहे।

बैठक में सीडीओ ने कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने एफपीओ द्वारा संचालित गतिविधियों की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने तथा उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में सुधार लाने पर जोर दिया।

उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, चयनित प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और एफपीओ को बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) विपणन के माध्यम से नए बाजारों से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

बैठक में सीडीओ ने सभी एफपीओ को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत जिला परियोजना प्रबंधक, रीप तथा एफपीओ प्रबंधकों ने दलिया यूनिट के संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में भी भाग लिया। इस दौरान दलिया यूनिट की स्थापना, संचालन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन रणनीति तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिट के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *