माइंड पावर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

भीमताल । माइंड पावर विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP–2020) और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराना था। मुख्य अतिथि एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) विद्या भूषण बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने अनुशासन और परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए छात्रों से इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और स्थानीय छात्रों को रियायत देने की पहल की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति डॉ. श्वेता भोसले ने मुख्य अतिथि एवं छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और विभागों का परिचय कराया गया। श्रीरूपा मित्रा चौधरी (निर्भया दीदी एवं विधायक, पश्चिम बंगाल) ने “विकसित भारत” विषय पर विचार साझा किए, सुश्री कनिष्का कुनियाल ने योग–प्राणायाम सत्र कराया और डॉ. उमा डैगनिनो (उपकुलपति, वॉक्सन यूनिवर्सिटी) ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपकुलपति (प्रो.) डॉ. पवन कुमार दशमाना, डीन अकादमिक्स डॉ. मोहम्मद वाज़िह अहमद, डीन स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर प्रो. (डॉ.) चारु खन्ना, डीन एडमिशन डॉ. सुरेश यादव, निदेशक संचार के.डी. सिंह, परीक्षा नियंत्रक घनश्याम, देवेंद्र सिंह बोहरा, बिपिन चंद्र पांडे सहित प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (संचार) के.डी. सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *