जगलियागांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के जगलियागांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शांति महरा, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *