राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, IVRI मुक्तेश्वर में वैज्ञानिक सम्मान समारोह कल

भीमताल । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) मुक्तेश्वर में मंगलवार को उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह‘खेत बचाओ अभियान’ एवं वैज्ञानिक सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को कृषि, पशुपालन और वैज्ञानिक समुदाय के लिए अहम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पशुचिकित्सा धरोहर पुस्तकालय, पशुचिकित्सा धरोहर संग्रहालय सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा ‘खेत बचाओ अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। समारोह में किसानों को पशुपालन से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल समेत अन्य अतिथिगण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में आयोजित यह कार्यक्रम कृषि और पशुपालन क्षेत्र में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *