भीमताल । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 46 हल्द्वानी, 8 रामनगर और 3 कालाढूंगी में स्थापित किए गए। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 23,494 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15,929 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।