रानीबाग से बोहराकून तक भीषण जाम, पर्यटकों की छूटी ट्रेनें

भीमताल । रानीबाग से लेकर बोहराकून तक लगे लंबे जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी ट्रेनें छूट गईं। लगातार लग रहे जाम से न केवल आमजन का समय और ऊर्जा बर्बाद हो रही है, बल्कि इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि यातायात व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय गंभीर संकट में आ सकता है। पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि वह ट्रैफिक प्लान को लेकर नई और प्रभावी पहल करे, ताकि स्थानीय लोगों व पर्यटकों को घंटों के जाम से राहत मिल सके और क्षेत्र की छवि प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *