27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम

भीमताल । समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नैनीताल जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता एवं जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जनपद स्तर का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जो पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। यूसीसी दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य कार्यक्रम के लिए नगर आयुक्त हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें समन्वय एवं आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त जनपद के नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल एवं ओखलकांडा क्षेत्रों में भी यूसीसी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *