भीमताल , 06 मार्च। खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच जनपद नैनीताल के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यदि जनपद का कोई भी निवासी कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन या यूएई में फंसा हुआ है तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कुवैत के लिए मोबाइल नंबर 96565-501946 और ईमेल community.kuwait@mea.gov.in, सऊदी अरब के लिए 00-966-11-4884697 और ईमेल cw.riyadh@mea.gov.in, बहरीन के लिए मोबाइल नंबर 97339-418071, 97338-400433 तथा यूएई के लिए मोबाइल नंबर 971-2-4492700 जारी किए गए हैं।
इसके अलावा यूएई से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय दूतावास की वेबसाइट www.indembassyuae.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि केवल आधिकारिक और सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।