भीमताल में हिमालयन फाउंडेशन की बैठक होली, रामलीला मंच डाँठ रंग और सुरों से हुआ सराबोर

भीमताल। रामलीला मंच डाँठ में हिमालयन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बैठक होली कार्यक्रम में नगरवासी सुरों और रंगों की फुहार में झूम उठे। पारंपरिक होली गायन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने “स्वागतम-स्वागतम्” और “रंग बरसे भीगे चूनर वाली” सहित कई पारंपरिक एवं लोकप्रिय होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ढोलक और हारमोनियम की मधुर संगत पर गूंजते सुरों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। इस अवसर पर सतीश टम्टा, संजय सुयाल, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट, मोहित श्रीवास्तव, रवि गिरी और शरद पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि बैठक होली के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *