भाकर में महिला डेयरी का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

भीमताल। ग्राम सभा पांडेगांव भाकर में महिला डेयरी का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। डेयरी का शुभारंभ दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया ।
लंबे समय से भाकर, करकोटक और घूंगरी क्षेत्र के लोगों को दूध देने के लिए करीब तीन किलोमीटर नीचे आना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब भाकर में ही डेयरी खुलने से ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिल गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने महिला डेयरी के शुभारंभ पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डेयरी खुलने से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा और समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, समिति अध्यक्ष आशा देवी, सचिव खुशबू पलड़िया, प्रधान नवीन चंद्र, पूर्व प्रधान जीवन पलड़िया, हीरावल्लभ पलड़िया, पूरन लाल, लक्ष्मीदत्त पलड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दुग्ध संघ के पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्य, यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा, सहायक प्रबंधक मीना रोतेला, भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *