अधूरा इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण बना हादसों की वजह

भीमताल। मल्लीताल ब्लॉक रोड स्थित रामलीला मैदान के पास लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया गया इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण सड़क पर ऊंच-नीच और सीधी ठोकर जैसी स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है और कई लोग ठोकर खाकर घायल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में अधूरा कार्य किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा कर सड़क को समतल करने की मांग की है।
वहीं, लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *