एसडीएम स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परितोष वर्मा बने कालाढूंगी के नए उप जिलाधिकारी

भीमताल : जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को सात उप जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, परितोष वर्मा को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कालाढूंगी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, राहुल शाह को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कैचीधाम का एसडीएम बनाया गया है। प्रमोद कुमार अब नैनीताल (न्यायिक) से स्थानांतरित होकर रामनगर के नए उप जिलाधिकारी होंगे।
इसी क्रम में, रेखा कोहली को कालाढूंगी से स्थानांतरित कर न्यायिक हल्द्वानी का प्रभार सौंपा गया है। विपिन चंद्र पंत, जो अब तक श्री कैचीधाम के एसडीएम थे, को नैनीताल जिला कार्यालय में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नवाजिश खलीक को मुख्यालय न्यायिक उप जिलाधिकारी से स्थानांतरित कर नैनीताल का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *