विधायक कैड़ा ने गांव-गांव जाकर सुनीं जनता की पीड़ा, अफसरों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत ओखलकांडा ब्लॉक के ककोड़, गाजा, चमोली गाजा, गौनियारों, हरीशताल, पटरानी समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता से संपर्क किया जा रहा है।
विधायक ने गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ पदयात्रा भी की और जन संवाद किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने सुझाव भी दें।
इस दौरान सुरेश सिंह मेवाड़ी, डीकर मेवाड़ी, मनोज मेवाड़ी, नंद राम, चनर राम, इंदल सिंह, गणेश सिंह, प्रलाद सिंह, दीवान सिंह, सुरेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *