ओखलकांडा में पकड़ा तेंदुआ रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा

शुक्रवार को किटोडा गांव में पकड़ा गया तेंदुआ

भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में शुक्रवार को वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ने के उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तीस दिसंबर को किटोडा गांव में तेंदुए के हमले से रेखा देवी की मौत हुई थी। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में खौफ बना हुआ था। वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए थे। शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि पकडे गए तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है‌। पंत ने कहा कि वन विभाग की टीम गश्त में लगी हुई है। साथ ही तेंदुए का सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। पंत ने लोगों से घरों से अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *