यूसीसी के तहत जल्द कराए शादी के पंजीकरण

यूसीसी महानिबंधक ने की भीमताल में बैठक

भीमताल । उत्तराखंड शासन के वित्त सचिव एवं यूसीसी के महानिबंधक डा बी षणमुगम ने भीमताल विकास भवन सभागार में यूसीसी की समीक्षा बैठक की। जहां पर यूसीसी के महानिबंधक ने यूजरआइडी, पासवर्ल्ड एवं ओटीपी प्राप्त होने में आने वाली दिक्क्तों पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सचिव से कहा कि यूसीसी फार्म में सरनेम संशोधन का आप्शन नहीं आता है। जिसकी वजह से कुछ आवेदनकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एक आवेदक दो-दो बार आवेदन कर देते हैं। ऐसे स्थिति में साफ्टवेयर में ऐसा आप्शन बनाया जाए कि एक आवेदक दो बार आवेदन न कर सके। एक आवेदक के दो बार आवेदन करने की वजह से स्वीकृत एवं अस्वीकृत करने में अस्मंजस की स्थिति रहती है। उपस्थित अधिकारियों ने सचिव को अवगत कराया कि कुछ आवेदन पर आवेदकों की फोटो ही गायब हो जाती है। जिसे ध्यान में रखते हुए साफ्टवेयर में कर्मियों को दूर करना अति आवश्यक है।
यूसीसी के महानिबंधक डॉ बीषणमुगम ने उपस्थित जिले के अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदन को समय से डिस्पोज किया जाए। सचिव ने कहा कि शादी वाले आवेदन में प्रतिबंधित जाति पर विशेष ध्यान रखें। शादी के समय वर्तमान समय में युवक एवं युवती की उम्र बालिक होना अनिवार्य है। अगर पूर्व में उन्होंने नाबालिक में ही शादी कर ली हो तो उस आवेदन को निरस्त करन उचित नहीं होगा। सभी अधिकारी वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवेदन को स्वीकृति देने की प्रार्थमिका दें। दूसरे देश के आवेदन पर पासपोर्ट एवं मतदाता पहचान पत्रों एवं नियमों को देखते हुए जरूरी दस्तावेजों की जांच करके अप्रूवल दें। शादी वाले आवेदन में जांच की गोपनीयता बनाए रखना भी आवश्यक है। सचिव ने कहा कि छोटे शहरों में रहने वाले आवेदकों को किरायानामा के लिए परेशान न किया जाए। कहा कि आफलाइन आवेदन को लेकर अधिकारी खुद ही आनलाइन करके उसे अप्रूल दें। उन्होंने आश्वसन दिया कि साफ्टवेयर में कमियों को जल्द से जल्द ही दूर करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर नैनीताल एडीएम फिंचाराम चौहान, एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, हल्द्वानी नगर आयुक्त ऋचा सिंह, हल्द्वानी एसडीएम पारितोष वर्मा, भीमताल पालिका इओ उदयवीर सिंह, मत्स्य निरीक्षक बिपिन विश्वकर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *