मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारीयों की ली बैठक समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल, 26 मई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल में लोक निर्माण विभाग,जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई विभाग,नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिकारियों की बैठक ली! जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं को सुना! मंत्री कैड़ा ने जल संस्थान व जलनिगम के अधिकारीयों को कहा भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल मै कई गाँव मै पानी की समस्या बनी है, मंत्री कैड़ा ने पानी की समस्या का समाधान करने, पेयजल हेतु पानी के टैंकर भेजनें, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने pwd के विभाग के अधिकारियो से खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण का आगणन तैयार कर शासन को भेजनें को कहा! जिन जिन मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य किया जान है! स्वीकृति कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए! मंत्री ने नगर पालिका भीमताल के अधिकारीयों को भीमताल नगर के कूड़ा निस्तारण कर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए! सिचाई विभाग के अधिकारियो को भीमताल झील के शिल्ट की की सफाई व सौन्दर्यरीकरण कार्य की योजना बनाने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारियो को कहा निर्माण कार्यों मै लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी! समय से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए! बैठक मै मंडल अध्यक्ष कमल जोशी,जिला मंत्री मनोज भट्ट, अनिल चनोतिया, pwd विभाग के अधिकारी, जल निगम, जल सस्थान, भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *