विधायक कैड़ा ने किया नाई से चकदलाड तक मोटर मार्ग का लोकार्पण

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब आसानी से पहुँच सकेंगे मुख्य मार्ग तक

भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चकदलाड समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधायक निधि से निर्मित नाई से चकदलाड तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक मोटर मार्ग न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क तक पहुँचने के लिए मीलों दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। खेतों से मंडी तक उत्पादन लाने में भी उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा किराये और भाड़े में खर्च हो जाता था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक कैड़ा ने अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाया था। मोटर मार्ग के पूर्ण होने के बाद आज इसका लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से अब उनके जीवन में वास्तविक सुविधा पहुँची है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *