विधायक कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भीमताल। हाल ही में हुई भारी बारिश से ग्राम सभा पिंनरो व भटेलिया में हुए भूस्खलन से ग्रामीणों को नुकसान झेलना पड़ा। गुरुवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। कैड़ा ने कहा कि कई ग्रामीणों के मकानों के आगे-पीछे मलवा आने से खतरा बना हुआ है, जबकि किसानों की जमीन धंसने से फसलें भी चौपट हो गई हैं। उन्होंने आपदा मद से चैकडैम बनाने व अन्य सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर तहसीलदार नैनीताल, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *