विधायक कैड़ा ने पर्यावरण दिवस पर खनश्यू, गलनी व डालकन्या में किया पौधारोपण

आमजन को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने खनश्यू, गलनी व डालकन्या गांव में भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने आम जनमानस को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक कैड़ा ने कहा कि “मानव और पर्यावरण का संबंध अत्यंत घनिष्ठ है।” उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन की गुणवत्ता पर्यावरण की स्वच्छता और संतुलन पर निर्भर है। हमारे भोजन, जल और वायु जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति इसी पर्यावरण से होती है। उन्होंने बताया कि अनेक वृक्ष न केवल औषधीय गुणों से युक्त होते हैं, बल्कि ये वातावरण को शुद्ध कर प्राणवायु ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाते हैं। वृक्षों की उपस्थिति से वाहनों और उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकता है।” हमें पर्यावरण को संरक्षित करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए,” विधायक ने कहा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और जीवनदायी बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संकल्प लिया। विधायक कैड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन की पहल नहीं, बल्कि यह सतत प्रयासों की मांग करता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से इसमें सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *